Skip to main content

कोरोना एक वैश्विक महामारी

आज मैं जिस समय यह लेख लिख रहा हूं उस समय अमेरिका के न्यूयार्क में इस महामारी से सैकड़ों लोग मर रहे है दुनिया के अलग2 देशो में यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है। इस बीमारी का कोई इलाज नही है ।भारत मे भी यह बीमारी दूसरे चरण में चल रही । इस परिदृश्य को देख सुन कर अब ये समझ मे आ रहा है कि प्लेग और हैजा जैसी महामारी आयी थी तो क्या हाल रहा होगा उस समय ।आज जब यह महामारी को रोकने के लिए बड़े से बड़े देश लाचार नजर आ रहे है भारत के लोग तो अभी इसको हल्के में ही ले रहे है ।सरकार अपनी तरफ से प्रयत्न शील है बचाव के सारे प्रयास कर रही है और लगातार जागरूक लोगो को जागरूक करने का प्रयास कर रही है कि घरों में रहो अपने लेकिन लोग कही न कही इस बात को मानने का प्रयास नही कर रहे है ।इन लोगो की समस्या ये है कि जब तक ये समस्या को  नजदीक से देख नही लेते तबतक ये समझने वाले नही है। लेख लिखते वक्त भी दुनिया मे कोई इंसान दम तोड़ रहा होगा कितना भयावह मंजर होगा ।कितनी दर्दनाक मौत होगी ।मरना तो सबको एक दिन है लेकिन ऐसी मौत भी क्या की जिसको कोई छू भी नही सकता।
मौत के रोज आंकड़े आ रहे है दुनिया के अलग2 देशो से  इन आंकड़ों को देख कर भी भारत के लोगो को समझ नही आ रहा और लगातार स्वेदनहींन होते जा रहे है ।21 दिन का lockdown नही झेला जा रहा इनसे ।क्या ये अशिक्षा की निशानी है हम भारतीयों की  या फिर किसी चीज को हम समझना ही नही चाहते ।
 चीनके लोग 2 महीनों से घरों में है तो वहाँ के लोग इस महामारी से उबर पाए है। तो हमे भी तो झेलना होगा उस चीज को। दुख के बाद सुख आता है तो जो सभी के साथ है तो यह समय दुःख झेलने का है झेल लो और घर मे पड़े रहो। अगर आप 1 इंसान है और आपके अंदर इंसानियत है तो दुनिया मे मर रहे किसी भी व्यक्ति के लिए आपको सहनुभूति भी होनी चाहिए ।मैं भी कुछ कर नही सकता लेकिन उन लोगो के प्रति सहानुभूति पूरी रखता हूं। आपने और मैंने 1 चीज देखी है कि यह बीमारी अमीरी और गरीबी नही देखती अर्थात जिनके पास आज बहुत पैसा है उनको भी यह बीमारी नही छोड़ रही है। आज न्यूयार्क जैसे शहर में सायद कोई गरीब हो लेकिन फिर भी आज वो मर रहे है आखिर इंसान का घमंड भी इस बीमारी ने तोड़ दिया। इंसान अपने घमण्ड रुतबे में जीता चला जाता है । ईश्वर अब हमें और हमारे देश भारत को भी बचाये इस महामारी से।

Comments

Popular posts from this blog

How to get 90% in board exam

This blog for student who's attand the board exam on  2020____           50 Days Time Structure How to study And gain 90% above       Time structure.(7Hours ) For 50 days 1 -maths --2 Hours(Night) 2-science-2 hours(Night) 3-English -1 Hour (Morning) 4-Social science and Hindi -2 Hour... morning...... If you follow this time structure then you got 90% ..... Note --- this time structure for average student who not become topper . ... 2- If you are studying stressless then you are giving best performance in board exam.....just  to say board exam Not pcs...IAS it's like normal test  as gives in school and coaching.... Satyam Agrawal  (Sunshine study point)

कैरियर का चुनाव

12वीं के बाद कोई खास कोर्स चुनना एक विद्यार्थी की रुचि और विकल्पों पर निर्भर करता है। अगर आप कलाकार या रचनाशील हैं तो विज्ञापन, फैशन, डिजाइन जैसे कोर्सेज चुन सकते हैं। अगर आपका दिमाग विश्लेषक हैं तो आपके लिए इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी के क्षेत्र बेहतर होंगे। यहां बहुत सारे विशेषज्ञ कोर्सेज भी हैं जिन्हें करने के बाद करियर में ऊंची उड़ान भर सकते हैं। ऐसे में छात्र जब भी किसी खास कोर्स या प्रोग्राम में दाखिला कराने जाएं तो एक बात स्पष्ट रखें कि उस प्रोग्राम को चुनने के पीछे करने का उनका मकसद क्या है? फिर भी अगर भ्रम बना रहे तो अपना प्रोफाइलिंग टेस्ट कराएं। इससे आपको अपनी शक्ति का पता लग सकेगा और आप उसके मुताबिक कोर्स सिलेक्ट कर सकेंगे। कोर्स का सिलेक्शन करते समय इन खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ४. संस्थान का चुनाव-  आजकल संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा होती है लेकिन सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में प्रवेश लेने से पहले निम्न बिंदुओं पर जरूर विचार कर लें- A. पहले यह पता कर लेना चाहिए कि उस संस्थान को समुचित रेगुलेटरी अथॉरिटी से मान्यता हासिल है या नहीं? B. फैकल्टी की ...